🌞 छठ महापर्व-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर!
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर श्री अमित राजन द्वारा हसपुरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, हसपुरा भी उपस्थित रहे।
🔹 साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
🔹 बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
🔹 सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।
🔹 संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
🙏 लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
छठ के लिए औरंगाबाद है तैयार! 🌅
#SamratChoudhary #CMSamrat #ChhathPuja2026 #AurangabadBihar #DistrictAdministration #ChhathFestival
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar