अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दिवंगत बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए अंकिता के माता-पिता समाजसेवी योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने पहुंचे। उन्होंने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि 15 नवंबर को हरिद्वार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता की कथित निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक कर उनका चरित्र हनन और बदनाम करने की कोशिश की गई। वहीं, समाजसेवी योगिता भयाना ने संबंधित वकील का बार लाइसेंस रद्द करने की भी मांग उठाई है। राजपुर पुलिस ने इस शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए पौड़ी ट्रांसफर कर दिया है।
देखिए इस पूरे मामले की हर बड़ी अपडेट इस वीडियो में।
#AnkitaBhandari #UttarakhandNews #Dehradun #JusticeForAnkita #DoonHorizon
अस्वीकरण (Disclaimer): इस वीडियो में दी गई जानकारी पुलिस शिकायत (तहरीर), संबंधित पक्षों के बयानों और उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामला वर्तमान में पुलिस जांच के अधीन है। Doon Horizon किसी भी पक्ष के आरोपों या सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों/चैट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल निष्पक्ष रूप से खबरों को जनता तक पहुँचाना है।