देव दीपावली की पूर्व संध्या (वैकुंठ चतुर्दशी) पर धर्मनगरी हरिद्वार का नजारा किसी देवलोक से कम नजर नहीं आया। सोमवार शाम को श्री गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जहां 21 हजार दीपों की रोशनी से मां गंगा के घाट जगमगा उठे।
दीप प्रज्ज्वलन से पहले तीर्थ पुरोहितों द्वारा विशेष गंगा आरती की गई। कतारों में सजे हजारों दीयों की जगमगाहट और मां गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार संग पहुंचे। श्रद्धालुओं के अनुसार, चारों तरफ फैली इस दिव्य रोशनी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं देवता धरती पर उतरकर दीपावली मना रहे हों।
देखिए हरकी पैड़ी के इस भव्य दीपोत्सव की खास झलकियां।
#DevDeepawali #Haridwar #HarKiPauri #GangaAarti #UttarakhandNews