कोरांव: कोरांव बाजार में लगे भीषण जाम में कई घंटे फंसे रहे राहगीर, सरकारी वाहन व स्कूल बसें घंटों परेशान दिखीं
कोरांव बाजार में बुधवार को करीब चार घंटे जाम लगा रहा। इसमें राहगीर, यात्री, स्कूली बच्चे, स्कूल बसें और सरकारी वाहन फंसे रहे।सड़क के दोनों ओर पटरी पर अतिक्रमण के कारण बाजार में रोज जाम लगता है। दुकानदार सड़क पर सामान रखते हैं और ठेले-खोमचे वाले भी जगह घेरते हैं। इससे मुख्य रास्ता संकरा हो गया है। भीड़ बढ़ते ही वाहनों की आवाजाही रुक जाती है।