सासनी: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बिजली और सड़क की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन दिया
Sasni, Hathras | Sep 14, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने तहसील सासनी क्षेत्र के विभिन्न गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या व सड़कों के खराब होने की शिकायत को लेकर तहसील सासनी परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया है।