कोईलवर: लूट कांड में फरार कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया गया, पांच थानों से जारी था वारंट
गिधा थाना पुलिस ने लूट कांड समेत कई मामलों में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी साहेब पासवान के रूप में हुई है। गिधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि साहेब पासवान विभिन्न कांडों मे फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:00 जेल भेज दिया।