लखनऊ: चौक स्थित घंटाघर पर युवतियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो
लखनऊ नवाबों के शहर और अदब के लिए मशहूर राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक घंटाघर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि युवतियों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं।
गालियों के साथ हुआ जमकर हंगामा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय घंटाघर के पास स्थित खाने-पीने की दुकानों के पास युवतियों का एक गुट आपस में भिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते वे एक-दूसरे को गालियां देने लगीं। मामला यहीं नहीं रुका, देखते ही देखते युवतियों ने एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिए और वहां रखी प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया।
वीडियो वायरल होने पर चौक पुलिस जांच में जुटी मौके पर मौजूद लोगों ने इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मारपीट करने वाली युवतियों व उनके साथ मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026