कुलपहाड़: बुधौरा गांव में खेत में मूंगफली उखाड़ने गई महिला की करंट से हुई मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
जैतपुर ब्लॉक के बुधौरा गांव में खेत पर मजदूरी करने गई 32 वर्षीय महिला की ट्यूबवेल पर करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बेटियों को छोड़ गई है। बुधौरा गांव निवासी कविता पत्नी चंद्रशेखर गांव के ही एक खेत में मूंगफली उखाड़ने की मजदूरी कर रही थी।