भितरवार: सेवा संकल्प अभियान में किसानों और स्वच्छता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण के तत्वावधान में धूमेश्वर धाम पर सेवा संकल्प अभियान एवं नमो सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद भरत सिंह कुशवाह रहे। कार्यक्रम में ग्वालियर से आई नन्हे मुन्ने बच्चों की टीम ने नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया।