देवप्रयाग में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन।
देवप्रयाग किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता को परखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान दो प्रमुख काल्पनिक आपदा स्थितियों पर काम किया गया-पहला, टिहरी बांध से 1,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद देवप्रयाग क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर तटीय इलाकों को सुरक्षित करना, और दूसरा, देवप्रयाग के बागीश्वरी (बागेश्वर) क्षेत्र में एक टनल हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना। मॉक ड्रिल में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और आपदा राहत दलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी तैयारियों और आपसी समन्वय का सफल प्रदर्शन किया।