हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के साहित्यिक योगदान को किया याद, स्मारिका का विमोचन
देहरादून में ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल के सभागार में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित स्मारिका का विमोचन महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया। इस अवसर पर कवि की प्रकाशित रचनाओं, साहित्यिक योगदान और उत्तराखंड की लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा हुई।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार लोकभाषाओं और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय भाषाओं में फिल्म निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों में करीब 40 गढ़वाली फिल्मों का निर्माण हुआ है। उन्होंने गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश की लोकसंस्कृति और सरकार की प्रोत्साहन नीतियों की उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महान विभूतियों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पुस्तकों के प्रकाशन और शैक्षिक पाठ्यक्रमों में महान व्यक्तित्वों को शामिल करने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। लोकभाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत हैं, इनके संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है।
#चंद्रकुंवरबर्त्वाल #उत्तराखंडसाहित्य #लोकभाषा #लोकसंस्कृति #गढ़वाली #साहित्य #देहरादून #PahadSamachar #Uttarakhand #ChandrakunwarBartwal #GarhwaliLiterature #RegionalLanguages #FolkCulture #Dehradun