बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के संस्कार देना जरूरी, अभिभावक निभाएं अपनी जिम्मेदारी : बंशीधर तिवारी
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जीवनी एवं साहित्यिक योगदान पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बच्चों को अपनी लोककला, लोकभाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोरियां, लोककथाएं और पारंपरिक रीति-रिवाज हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अभिभावकों की है।
अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में जब उन्होंने अभिभावकों से पूछा कि कितने लोग अपने बच्चों को लोकगीत, लोरियां या लोककथाएं सुनाते हैं, तो किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। यह स्थिति बताती है कि कहीं न कहीं हम अपनी नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में पीछे छूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल किताबों और फिल्मों में संरक्षित रखने का विषय नहीं है, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना होगा। बच्चों से अपनी मातृभाषा में बातचीत करें, उन्हें लोकगीत सुनाएं, लोककथाएं बताएं और त्योहारों व पारंपरिक रीति-रिवाजों से परिचित कराएं। तभी हमारी लोकभाषा, लोककला और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच पाएगी।
बंशीधर तिवारी का संदेश स्पष्ट है, बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी जड़ों, परंपराओं और लोक संस्कृति के संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है।
#BanshidharTiwari #लोकसंस्कृति #लोककला #लोकभाषा #उत्तराखंड #UttarakhandCulture #CulturalHeritage #PahadSamachar
#ChandrakunwarBartwal #BanshidharTiwari #UttarakhandCulture #लोकसंस्कृति #लोकभाषा #उत्तराखंड #PahadSamachar