अग्निकांड प्रभावित पवांणी गांव में CM धामी के दौरे के बाद भी गुस्से में ग्रामीण...लगाए गंभीर आरोप!
मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक दुर्गेश लाल के दौरे के बाद भी ग्रामीणों की शिकायतें कम नहीं हुईं। आग से प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उनकी पीड़ा सुनने के बजाय कुछ खास लोगों को ही तवज्जो दी गई।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत 22 से 26 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन आज तक पानी नहीं पहुंचा। सड़क और पानी की कमी के कारण आग पर काबू पाने में भी भारी मुश्किलें आईं।
#Uttarakhand #PawaniVillage #Mori #Uttarkashi #CMdhami #DisasterRelief #RuralDevelopment #PahadSamachar