सोरांव: मऊआइमा के मोहम्मद पुर सराय अली साधन सहकारी समिति में खाद वितरण में पक्षपात का आरोप, लोगों में बढ़ा रोष
मऊआइमा इलाके के मोहम्मद पुर सराय अली स्थित सहकारी समिति में बुधवार को खाद वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि समिति में खाद वितरण के दौरान पक्षपात किया जा रहा है। समिति से जुड़े कर्मचारी सचिन व पुन्नीलाल द्वारा कुछ दबंग युवकों की मदद से खाद का वितरण कराया जाता है और खाद पहले अपने परिचित लोगों को उपलब्ध कराई जाती है।