ऊना: यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर जिला में पुलिस ने काटे 349 वाहनों के चालान, वसूला ₹58,200 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 349 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 89 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹58200 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 6 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹700 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।