ऊना: जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने मार्जोन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन हरोली के सौजन्य से मंडी आपदा पीड़ितों के लिए भेजे 100 कंबल
मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को ऊना जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने मार्जोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हरोली के सौजन्य से 100 कंबल भेजे। रविवार दोपहर यह सामग्री मंडी प्रशासन को भेजी गई। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस सहयोग के लिए एसोसिएशन का आभार जताया और अन्य संस्थाओं से भी राहत कार्यों में भागीदारी की अपील की।