ऊना: लमलेहड़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर रहे मुख्यातिथि
कुटलैहड़ के लमलेहड़ी में मेरा युवा भारत संगठन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भव्य समारोह आयोजित किया। मुख्यातिथि वीरेंद्र कंवर ने उनके योगदान को याद कर युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में देशभक्ति प्रस्तुतियाँ और चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं।