ऊना: बसाल की स्वां नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पंडोगा पुलिस जांच में जुटी
ऊना जिले के बसाल गांव की स्वां नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। पंडोगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डेडहाउस में पहचान हेतु रखा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस डूबने या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की।