ऊना: चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में बाइक चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस ने शुरू की जांच
चिंतपूर्णी बाजार में बाइक चोरी करते शातिर युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान निर्भय निवासी तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। ढाबा मालिक की स्प्लेंडर बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को बाइक मालिक नीतीश कुमार ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।