मधेपुरा में लापता शिक्षक को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, यूट्यूबर पर FIR
मधेपुरा में करीब एक महीने से लापता शिक्षक की तलाश में मदद का भरोसा देकर महिला से 5 हजार रुपए लेने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि रुपए लेने के बाद भी उसके पति का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ममता कुमारी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव की रहने वाली हैं और फिलहाल मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के भीरखी वार्ड-22 में रहती हैं। उनके पति प्रवीण कुमार सरकारी शिक्षक हैं।
Bihar, India | Aug 27, 2026