लौकही: अंधरामठ थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग के पुराने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मधुबनी जिले के फूलपरास अनुमंडल के लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक पुराने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी को सुपौल जिले के छातापुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।