गंगा नदी को शहर के विकास की धुरी बनाते हुए बक्सर ने एक नई पहल की शुरुआत की है। नदी-संवेदी शासन की दिशा में सक्रिय कदम उठाने वाला बक्सर बिहार का पहला शहर बन गया है। बक्सर के लिए तैयार की गई शहरी नदी प्रबंधन योजना (यूआरएमपी) का औपचारिक शुभारंभ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक-2026 के दौरान किया गया।