Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
वीडियो : बक्सर में सड़कों पर उतरा जनसमूह, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव समेत कई मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार ..
Buxar, Buxar
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
4 अक्टूबर को ही होगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बक्सर के आचार्यों ने शास्त्रीय गणना के बाद लिया सर्वसम्मत निर्णय .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 1, 2026
बक्सर में सड़कों पर उतरा जनसमूह! आरक्षण व्यवस्था में बदलाव समेत कई मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार बक्सर में सामाजिक न्याय अधिकार पदयात्रा ने खींचा ध्यान. ज्योति चौक से कलेक्ट्रेट तक निकली पदयात्रा में आयोजकों के अनुसार हजारों लोग शामिल हुए. आरक्षण व्यवस्था में बदलाव, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर प्रभावी प्रावधान, भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई गई. प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया. #Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #बक्सर #बक्सरन्यूज SocialJustice आरक्षण सामाजिकन्याय परशुराम BiharNews Bihar BreakingNews ViralNews TrendingNews BiharViral NewsUpdate
Buxar, Buxar | Oct 1, 2026
पत्ता गोभी के नीचे छिपाई थी 16 लाख की शराब, चेकिंग देख ट्रक छोड़ भागा चालक .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 1, 2026
एसएस एसटी एक्ट व आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर परशुराम परिषद का प्रदर्शन विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar | Sep 30, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 सितम्बर 2026 खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता, 2026 का आयोजन चल रहा है। आज खेल के दुसरे दिन एम० पी० उच्च विद्यालय बक्सर में खो-खो, वॉलीबॉल, डिस्कस थ्रो, किला मैदान बक्सर में एथलेटिक्स, साईकिलंग, फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं कला भवन बक्सर में कुश्ती तथा बैडमिंटन हॉल, बक्सर में बैडमिंटन एवं शतरंज की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी आयोजनों स्थलों पर प्रतियोगिता जारी है एवं परिणाम निम्नवत है:- बैडमिंटन: अन्डर-14 (बालक) 1. श्रेयांश राज बिरला ओपेन माइंड्स इटरनेशल स्कूल, बक्सर, प्रथम। 2. अमितेश पाण्डेय कैम्ब्रिज स्कूल बक्सर, द्वितीय। बैडमिंटन: अन्डर-17 (बालक) 1. प्रिंस कुमार स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय बक्सर, प्रथम। 2. श्लोक अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बक्सर, द्वितीय। बैडमिंटन: अन्डर-19 (बालक) 1. प्रतीक राज फाउडेशन स्कूल बक्सर, प्रथम। 2. प्रज्ञान प्रसाद उच्च विद्यालय पुलिया, द्वितीय। बैडमिंटन :- अन्डर-14 (बालिका) 1. कृपा भारती माउंट लिट्रा जी स्कूल बक्सर, प्रथम। 2. अद्विका सिंह फाउडेशन स्कूल बक्सर, द्वितीय। बैडमिंटन: अन्डर-17 (बालिका) 1. सौम्या समृद्धि फाउडेशन स्कूल बक्सर, प्रथम। 2. पदमनी यादव माउंट लिट्रा जी स्कूल बक्सर, द्वितीय। बैडमिंटन :- अन्डर-19 (बालिका) 1. ममता कुमारी एम०पी० उच्च विद्यालय बक्सर, प्रथम। शतरंज :- अंडर-14 (बालिका) 1. भव्या गुप्ता मैथोडिस्ट स्कूल, बक्सर प्रथम। 2. वंदना कुमारी किड्जी पाब्लिक स्कूल बक्सर, द्वितीय। शतरंज: अंडर-17 (बालिका) 1. प्रज्ञा कुमारी मध्य विद्यालय एकौना, प्रथम। 2. सृष्टि कुमारी सी०पी०एस०एस +2 उच्च विद्यालय डुमराँव, द्वितीय। शतरंज: अंडर-19 (बालिका) 1. सलोनी कुमारी कैम्ब्रिज स्कूल डुमरॉव, प्रथम। 2. दिव्या कुमारी बी०बी० हाई स्कूल बक्सर, द्वितीय। शतरंज: अंडर-14 (बालक) 1. अमृत राज कैम्ब्रिज स्कूल डुमराँव, प्रथम। 2. अनिकेत श्रीवास्तव संत मेरी स्कूल बक्सर, द्वितीय। शतरंज :- अंडर-17 (बालक) 1. शेखर कुमार साह बिहार पब्लिक स्कूल बक्सर, प्रथम। 2. पृथ्वी राज कैम्ब्रिज स्कूल डुमराँव, द्वितीय। शतरंज:- अंडर-19 (बालक) 1. प्रीतम यादव हाई स्कूल बंशवर प्रथम। 2. धर्मवीर कुमार कैम्ब्रिज स्कूल, डुमराँव, द्वितीय। बास्केटबॉल :- अन्डर-17 (बालक) 1. फाउडेशन स्कूल बक्सर विजेता। 2. उच्च विद्यालय तिवारीपुर, उप विजेता। वॉलीबॉल :- अन्डर-17 (बालक) 1. आदर्श उच्च विद्यालय चौसा विजेता। 2. उच्च विद्यालय बलिहार उप विजेता। वॉलीबॉल:- अन्डर-19 (बालक) 1. उच्च विद्यालय बलिहार विजेता। 2. उच्च विद्यालय डुमरांव उप विजेता। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 30, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 सितम्बर 2026 उच्च विद्यालय, चुरामनपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में उच्च विद्यालय, चुरामनपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा, विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षक एवं अभिभावक की महत्वपूर्ण एवं साझा भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की विद्यालयी उपस्थिति के साथ-साथ घर पर उनकी पढ़ाई, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित निगरानी करें। जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश एवं सुझाव:- नियमित उपस्थिति: छात्र-छात्राओं की नियमित एवं शत-प्रतिशत विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया। अभिभावक-शिक्षक संवाद: बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं उनकी कठिनाइयों की समय पर पहचान और समाधान के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया। बच्चों का सर्वांगीण विकास: शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों द्वारा विद्यालय से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा अभिभावकों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, बक्सर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 30, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 सितम्बर 2026 “परामर्श से परिवार में लौटी खुशियाँ” सुनीता कुमारी अपने पति एवं बच्चों के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही थी। कुछ समय से उसके पति राकेश कुमार द्वारा शराब का सेवन करने, घर में विवाद करने तथा सुनीता के साथ मारपीट एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पति की शराब की आदत एवं घरेलू विवाद से परेशान होकर सुनीता मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगी। परिवार के बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पति द्वारा परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं किए जाने तथा घरेलू खर्च को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी रहती थी। वन स्टॉप सेंटर में हस्तक्षेप पारिवारिक विवाद से परेशान होकर सुनीता सखी वन स्टॉप सेंटर पहुँची और अपनी समस्या से केंद्र के पदाधिकारियों को अवगत कराया। केंद्र द्वारा उसकी बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना गया तथा उसे आवश्यक परामर्श एवं मनोसामाजिक सहयोग प्रदान किया गया। केंद्र की ओर से विपक्षी पक्ष अर्थात पति को भी परामर्श हेतु बुलाया गया। प्रारंभ में पति की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में पति के उपस्थित होने पर दोनों पक्षों की अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति को शराब का सेवन कम/बंद करने, पत्नी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, मारपीट एवं किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने तथा परिवार की आवश्यकताओं की जिम्मेदारी निभाने के संबंध में समझाया गया। सुनीता को भी अपने अधिकारों, उपलब्ध सहायता एवं सुरक्षित तरीके से वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। लगातार परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलतफहमियों एवं विवाद को समाप्त कर आपसी सहमति से वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर समझौता/शपथ-पत्र तैयार किया गया तथा पति ने भविष्य में पत्नी के साथ हिंसा नहीं करने एवं परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सहमति दी। परिणाम:- वन स्टॉप सेंटर के परामर्श एवं हस्तक्षेप से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सहायता मिली। पीड़िता को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त हुई तथा परिवार में पुनः संवाद एवं आपसी समझ का वातावरण बना। इस प्रकार, सखी वन स्टॉप सेंटर के समय पर किए गए परामर्श एवं सहयोग से एक परिवार को टूटने से बचाने तथा पीड़िता को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिली। "समय पर मिला सही परामर्श, संवेदनशील सहयोग और अपने अधिकारों की जानकारी परिवार में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।" जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 30, 2026
अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 30, 2026