समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 सितम्बर 2026
उच्च विद्यालय, चुरामनपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में उच्च विद्यालय, चुरामनपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा, विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षक एवं अभिभावक की महत्वपूर्ण एवं साझा भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की विद्यालयी उपस्थिति के साथ-साथ घर पर उनकी पढ़ाई, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित निगरानी करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश एवं सुझाव:-
नियमित उपस्थिति: छात्र-छात्राओं की नियमित एवं शत-प्रतिशत विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया।
अभिभावक-शिक्षक संवाद: बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं उनकी कठिनाइयों की समय पर पहचान और समाधान के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया।
बच्चों का सर्वांगीण विकास: शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान अभिभावकों द्वारा विद्यालय से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा अभिभावकों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, बक्सर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 30, 2026