Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद करोड़ों की पैतृक जमीन की बिक्री! तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर एफआईआर मध्यप्रदेश के डिंडौरी से करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन में कथित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन का नामांतरण कराया गया और बाद में उसकी बिक्री भी कर दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन पटवारी और पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डिंडौरी जिला मुख्यालय का है। शिकायतकर्ता इंद्रपाल सोनपाली का आरोप है कि उनके नाना स्वर्गीय बालमुकुंद सोनपाली की करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक भूमि पर उच्च न्यायालय द्वारा विक्रय पर रोक लगी हुई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराया और बाद में जमीन का विक्रय कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार गोविंदराम सलामे, तत्कालीन पटवारी हीरेन्द्र सुर्याम, नन्दलाल सोनपाली और रोहित सोनपाली के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले ने राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि भूमि के विक्रय पर न्यायालय की रोक प्रभावी थी, तो नामांतरण और बिक्री की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई? पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड, वसीयतनामा और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर सभी पक्षों का दृष्टिकोण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सामने आना शेष है। #DindoriNews #LandScam #PropertyFraud #HighCourtOrder #RevenueScam #FakeWill #LandDispute #FIRRegistered #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #CrimeNews #JusticeSystem #RevenueDepartment #FraudCase #LegalAction #MPNews #GroundReport #ViralNews #Dindori Part 4

Dindori, Dindori | Jun 26, 2026

MORE NEWS

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण अभियान तेज, समनापुर के भाजीटोला माल में 143 पशुओं को लगाया गया गला घोटू रोग का टीका
              
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
                इसी क्रम में विकासखंड समनापुर की ग्राम पंचायत भाजीटोला माल में पशु स्वास्थ्य केंद्र चंदरानी के पशु चिकित्सक डॉ. डी.एस. चंदेल द्वारा विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालक किसान गुलाब सिंह, केशव, कीरत सिंह मरावी, धरण सिंह मरावी सहित अन्य किसानों के कुल 143 गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पालतू पशुओं का गला घोटू (एचएस) रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।
               पशु चिकित्सक ने पशुपालकों को बताया कि वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है तथा पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
             पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण अभियान तेज, समनापुर के भाजीटोला माल में 143 पशुओं को लगाया गया गला घोटू रोग का टीका कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड समनापुर की ग्राम पंचायत भाजीटोला माल में पशु स्वास्थ्य केंद्र चंदरानी के पशु चिकित्सक डॉ. डी.एस. चंदेल द्वारा विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालक किसान गुलाब सिंह, केशव, कीरत सिंह मरावी, धरण सिंह मरावी सहित अन्य किसानों के कुल 143 गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पालतू पशुओं का गला घोटू (एचएस) रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। पशु चिकित्सक ने पशुपालकों को बताया कि वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है तथा पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंडला बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-15, मंडला बस स्टैंड, डिंडोरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

             कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व तथा नशामुक्त भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

          इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं-बालिकाओं ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

             कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

           कार्यक्रम के समापन पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प कराया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंडला बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-15, मंडला बस स्टैंड, डिंडोरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व तथा नशामुक्त भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं-बालिकाओं ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प कराया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

27 जून 2026

27 जून 2026

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

27 जून 2026

27 जून 2026

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

माय भारत केंद्र डिंडोरी द्वारा दो स्थानों पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

डिण्डौरी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में **"विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत"** थीम पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माय भारत केंद्र, डिण्डौरी द्वारा दो स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के प्रथम चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम धौरई रैयत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा, अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एवं सोशल मीडिया जैसी व्यवहारगत लतों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कमला मरावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

द्वितीय चरण में चंद्र विजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाक थाना के एएसआई प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. उड्डे, डॉ. पी.सी. उइके एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद्र प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड से महाविद्यालय परिसर तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। "रोको-टोको अभियान" के माध्यम से वाहन चालकों को नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जनजागरूकता स्टीकर लगाए गए। उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, माय भारत केंद्र, यातायात पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

माय भारत केंद्र डिंडोरी द्वारा दो स्थानों पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित डिण्डौरी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में **"विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत"** थीम पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माय भारत केंद्र, डिण्डौरी द्वारा दो स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के प्रथम चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम धौरई रैयत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा, अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एवं सोशल मीडिया जैसी व्यवहारगत लतों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कमला मरावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। द्वितीय चरण में चंद्र विजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाक थाना के एएसआई प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. उड्डे, डॉ. पी.सी. उइके एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद्र प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड से महाविद्यालय परिसर तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। "रोको-टोको अभियान" के माध्यम से वाहन चालकों को नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जनजागरूकता स्टीकर लगाए गए। उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, माय भारत केंद्र, यातायात पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026