कुंडा: महेशगंज पुलिस ने ऐंधा तिराहे से गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना महेशगंज पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संतलाल धयकार को गुरुवार दोपहर 12.30 बजे ऐंधा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बकरियों द्वारा फसल खाने की शिकायत करने पर हुई मारपीट के संबंध में पूर्व में थाना महेशगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।