*केंद्रीय दल ने डिण्डौरी में ‘वीबी जी राम जी’ योजना के कार्यों का किया निरीक्षण*
*निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और हितग्राहियों की सहभागिता की सराहना*
जिले में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ‘वीबी जी राम जी’ योजनांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए भारत सरकार के केंद्रीय दल ने 12 से 14 अक्टूबर तक जिले का भ्रमण किया। केंद्रीय दल में सहायक आयुक्त सुश्री दीक्षा सुप्याल बिष्ट एवं परियोजना अधिकारी सुश्री रेखा पी.एस. शामिल रहीं। दल के साथ प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि कार्यपालन यंत्री, श्री अनुग्रह सिंह वीबी जी राम जी विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल तथा सहायक लेखाधिकारी श्री यशवंत मिस्त्री उपस्थित रहे। भ्रमण के प्रथम दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके पश्चात केंद्रीय दल ने विकासखंड डिण्डौरी की ग्राम पंचायत घानाघाट में कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, गैवियन, खेत तालाब, वसुधा वंदन एवं कोदो-कुटकी प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत औरई के ग्राम धौरई में ‘एक बगिया मां के नाम’ के तहत हितग्राही श्रीमती पंचवती धूमकेती से पौधों के संरक्षण एवं गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की गई। हितग्राही ने बताया कि उन्होंने अपनी रुचि से पौधों एवं पोल फेंसिंग की व्यवस्था की है तथा जनपद स्तरीय अमले के मार्गदर्शन में पौधों की देखरेख एवं संरक्षण किया जा रहा है। केंद्रीय दल ने कार्य की गुणवत्ता और हितग्राही की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
भ्रमण के दूसरे एवं तीसरे दिन भी विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। 13 अक्टूबर को विकासखंड डिण्डौरी की ग्राम पंचायत हिनौता माल में कंटूर ट्रेंच, बोल्डर चेक, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), नंदन फलोद्यान एवं कपिलधारा कूप के प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया गया तथा श्रमिकों से योजना के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद विकासखंड बजाग की ग्राम पंचायत बरगांव में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं कंटूर ट्रेंच के कार्यों का निरीक्षण किया गया। विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत पाटनगढ़ में केंद्रीय दल ने गोंडी पेंटिंग का अवलोकन कर स्थानीय कलाकारों की कला की सराहना की। भ्रमण के तीसरे दिन 14 अक्टूबर को विकासखंड बजाग की ग्राम पंचायत चांड़ा में प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं बोल्डर चेक के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय दल ने ग्राम पंचायत चांड़ा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।
#Sevasankalp #VBGGRAMG #RuralDevelopment #CentralInspectionTeam #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #RuralDevelopmentDepartment #MGNREGA #PMAYG #SustainableDevelopment #QualityConstruction #CommunityParticipation #WatershedDevelopment #TribalDevelopment #GondArt #JansamparkDindori #CollectorDindori #JansamparkMP
51 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026