*सक्षम कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बीएसी एवं जनशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
*जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता, नियमितता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग पर दिया गया जोर*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जनजातीय कार्य विभाग के मार्गदर्शनमें सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड डिंडौरी के विकासखंड अकादमिक समन्वयकों (BAC) एवं जनशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), डिंडौरी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विद्यालयों में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में जीवन कौशल सत्रों के नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन, सत्रों की प्रभावशीलता, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति तथा विद्यालय अवलोकन एवं मॉनिटरिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को कार्यक्रम के प्रमुख घटकों और जीवन कौशल सत्रों के प्रभावी संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया, ताकि विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यशाला में समूह गतिविधियों एवं आपसी चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों ने विद्यालयों में कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व क्षमता, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं करियर संबंधी समझ विकसित करना है।
प्रशिक्षण के आयोजन में सक्षम कार्यक्रम के जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक श्री अमित शुक्ला का सहयोग रहा।
#Sevasankalp #SakshamProgram #LifeSkillsEducation #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #EducationDepartment #TeacherTraining #StudentDevelopment #QualityEducation #SkillDevelopment #ExperientialLearning #EducationalMonitoring #TribalWelfareDepartment #JansamparkDindori #collectordindori #JansamparkMP
57 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026