सिरसागंज: गांव बूढ़ा भरथरा में खेत पर फसल में दवा लगाने गए एक शख्स की मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
सिरसागंज थाना क्षेत्र में गांव बूढ़ा भरथरा निवासी फौरन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गांव जरैला मार्ग स्थित अपने खेत पर गए और उन्होंने मोटरसाइकिल खेत के किनारे सड़क पर लॉक लगाकर खड़ी कर दी। इसके बाद वह अपनी खेत की फसल में दवा लगाने के लिए चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।