रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया शव!!
चतुर्थ केदार से प्रसिद्ध रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसे में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, रविवार 27 सितंबर 2026 की सुबह डीसीआर चमोली के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट गौचर को सूचना मिली कि सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब चार किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ जवानों ने करीब 150 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद शव को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। #RudraprayagNews #facebookviral #रुद्रनाथ #RudranathTrek #landslide #BreakingNews #today #yatra #flood #rain