दरभंगा: सीएम के आगमन से पहले हराही तालाब के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त के नेतृत्व में शनिवार को हराही तालाब के किनारे का अतिक्रमण हटाया गया। बता दे की 11 जनवरी को दरभंगा में बिहार के मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। जिसको लेकर यह कदम उठाए गए है। इस बात की जानकारी दरभंगा नगर निगम के बाजार प्रभारी राजा राम ने शनिवार को शाम 4 बजे दी।