दरभंगा: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाने में एक व्यक्ति ने मकान तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, पुलिस जांच कर रही है।
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना पुरुषोत्तम झा नामक एक व्यक्ति ने आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने जबरन मकान तोड़ने और जान से मारने की बात कही है। इस बात की पूरी जानकारी पीड़ित ने विश्वविद्यालय थाना पर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मीडिया को प्रदान की है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोग मेरे घर पर पहुंचकर मेरे मकान को तोड़ रहे थे।