दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय थाने की पुलिस पर वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
जिले के लहेरियासराय थाना की पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिसमे सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। हमला में घायल सिपाही नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। DMCH में इलाज चल रहा है। घटना के सम्बंध में DSP अमित कुमार शनिवार की दोपहर 3.30 बजे पूरी जानकारी प्रदान की।