दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जनता दरबार का आयोजन, जिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण ADM ने सुनी फरियादें
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी पहुंचे थे। जो जिलाधिकारी को फरियाद सुनाने के लिए आए थे। परंतु जिलाधिकारी की दूसरी मीटिंग में व्यस्ता होने की वजह से उनकी जगह पर ADM ने फरियाद सुनी। लोगों की फरियाद सुनते ही संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।