दरभंगा: दरभंगा के बेला मोड़ पर घने कुहासे के कारण धान से लदा 16 चक्का ट्रक पलटा, विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची
दरभंगा के बेला मोड़ के पास घने कुहासे की वजह से धान लदा हुआ 16 चक्का ट्रक शनिवार की अहले सुबह पलट गई। जिस वजह से कुछ देर के लिए सड़क भी जाम हो गई । तो वही मौके पर विश्विद्यालय थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं ट्रक पलटने की वजह से कल्याणी निवास फाउंडेशन की दीवार कई फीट तक टूट गई। इस बात की जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे मौजूद लोगों ने मीडिया को दी।