छात्रों की समस्याओं को लेकर निर्णायक भूमिका निभाएगा जौनपुर छात्र संगठन : अंकित रौछैला
महासचिव प्रत्याशी ने मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की कमी और कॉलेज में कथित राजनीति का मुद्दा उठाया
मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जौनपुर छात्र संगठन के महासचिव पद के प्रत्याशी अंकित रौछैला ने जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भी संगठन कॉलेज में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के सहयोग और समर्थन से वह महासचिव पद पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
अंकित रौछैला ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। निर्वाचित होने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही कॉलेज में शिक्षकों द्वारा की जा रही कथित राजनीति को समाप्त करने की बात भी कही।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026