गोवर्धन: 11 हजार की जर्जर विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, गुस्साए परिजनों ने मथुरा-सौंख मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
मगोर्रा थाना क्षेत्र के बोरपा गांव का है। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय रुपेश अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी वह खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे लटकते तारों की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।