लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
रविवार एवं सोमवार के बीच रात्रि में पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने के लिए रोको -टोको अभियान चलाया गया. सोमवार अपराह्न 12:25 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की गई. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहनों एवं संदिग्धों की जांच की गई.