उदयपुर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
उदयपुर के कलडवास रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पैरागोन एसोसिएट के स्क्रैप गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गोदाम में रखे स्क्रैप और अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मादड़ी फायर स्टेशन की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से भी रोक दिया। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
#UdaipurNews
#BreakingNews
#FireIncident
#ScrapGodownFire
#KaladwasRIICO
Udaipur