तबादलों और टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी के नेतृत्व में नेहरू पार्क से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। शिक्षकों ने 2012 से पूर्व नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, पिछले 10 वर्षों से रुके ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले शुरू करने, समयबद्ध पदोन्नति और पदोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पे-प्रोटेक्शन संबंधी आदेश वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
#Dungarpur #RajasthanTeachersUnion #TeachersProtest #Grade3Teachers