ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई कुख्यात तस्कर शाहज़ेब खान और उसके परिवार के खिलाफ की गई है।
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाए गए एक आलीशान मकान, दो फार्म हाउस, तीन कार और दो बाइक को फ्रीज किया गया है। कंपीटेंट अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश पर संपत्तियों पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाए गए हैं।
जांच में सामने आया कि शाहज़ेब खान और उसके परिवार के कई सदस्य ड्रग्स तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। शाहज़ेब फिलहाल साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसकी मां जमानत पर बाहर है।
पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#Pratapgarh #DrugsMafia #NDPSAct #PoliceAction #RajasthanNews