नईसराय: बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर किसान सम्मान निधि की राशि हड़पी, पीड़ित किसान ने अधिकारियों से की शिकायत
नई सराय थानाक्षेत्र के सींगाखेड़ी गाँव निवासी एक किसान के साथ फर्जी खाता खोलकर किसान सम्मान निधि की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने इस सम्बन्ध में कलेक्टर, एसपी और बैंक प्रबंधक से शिकायत के बाद शनिवार सुबह 10 बजे नई सराय थाने में भी मामले की शिकायत की है। सींगाखेड़ी गांव के रामकृष्ण पुत्र चंदनसिंह के साथ धोखाधड़ी का मामला है।