बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या परवीन ने पंचायत में बन रहे ग्रामीण हाट बाजार का किया निरीक्षण
सिसवापूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या परवीन पंचायत में बन रहे ग्रामीण हाट बाजार का शुक्रवार निरीक्षण किया । इस दौरान वे कनीय अभियंता मनरेगा व मजदूरों से कार्य मे पारदर्शिता लाने को कहा। साथ ही कहा कि समय से इसका निर्माण पूरा किया जाए,ताकि ग्रामीणों को लाभ मिले। बताया कि इस बाजार हाट के निर्माण से पंचायत के छोटे छोटे किसानों व छोटे व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।