कनवास पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से बुधवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गौरव तथा दुलीचन्द शराब के नशे में धुत होकर लोगों से बहस कर रहे थे और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे।