अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई
सिंध नदी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर भंडारित लगभग 200 घनमीटर रेत विनष्ट, सीएम हेल्पलाइन की 6 शिकायतों का मौके पर निराकरण
जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा श्री ओपी चंदेल के मार्गदर्शन में खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़ौनी के ग्राम डगराकुआं में सिंध नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी किनारे शासकीय भूमि पर लगभग 200 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर जेसीबी मशीन की सहायता से रेत को नियमानुसार विनष्ट करने की कार्रवाई की गई।
साथ ही, ग्राम डगराकुआं में अवैध रेत उत्खनन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज 6 शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर निराकरण किया गया। टीम ने ग्रामवासियों को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की सूचना तत्काल खनिज विभाग को देने की समझाइश भी दी।जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन का अभियान निरंतर जारी है।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh #CollectorDatia #IllegalMining
Datia, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026