श्री हलकांई सेन के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना
---
टीकमगढ़ जिले की ग्राम बुड़ेरा निवासी श्री हलकांई सेन के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना। श्री हलकांई सेन ने आयुष्मान कार्ड से गंभीर बीमारी का इलाज करवाया है।
श्री हलकांई सेन ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि मुझे सीने में दर्द एवं घुटन महसूस हुई, जिससे मैंने जिला चिकित्सालय में भर्ती हुआ। ठीक नहीं होने पर मुझे रिफर किया गया। भोपाल में स्थित बंसल हास्पिटल में मेरी सर्जरी हुई। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से मेरा आयुष्मान कार्ड बनवाना था, जिससे मेरा इलाज एक बड़े अस्पताल में हुआ, जिससे मैं अब बिल्कुल ठीक हूं।
उन्होंने बताया कि इलाज कराने के लिये मेरा एक रूपये भी नहीं लगा और मेरा सफलता पूर्वक इलाज हो गया। इसके लिये मैं अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh