सेवा संकल्प अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
-
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया सम्मानित, खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता के लिए किया प्रेरित
-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के नवोदय विद्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर सहभागिता करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवोदय विद्यालय की पीटीआई श्रीमती निशा नंदा, श्री हरिराम पाल, श्री तरुण अहिरवार, खेलो इंडिया की खेल प्रशिक्षक कु. कृतिका चंद्र तथा जिला खेल प्रशिक्षक श्री अनूप मंडल की सराहनीय भूमिका रही।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh