सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रावासों में सामग्री वितरण, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
-
कुंडेश्वर, बल्देवगढ़ एवं जतारा में आयोजित हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को वितरित की आवश्यक सामग्री
-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के छात्रावासों में विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री वितरित करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री एवं फल वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कुंडेश्वर स्थित दिव्यांग छात्रावास में श्रीमती सरोज राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में इंजी. अभय प्रताप सिंह यादव, श्री विकास यादव,श्री अभिषेक खरे रानू, जिला शिक्षा अधिकारी अमित जैन,श्रीमती निकिता पंकज प्रजापति, श्री स्वप्निल तिवारी,श्री प्रशांत जैन, श्रीमती संध्या सोनी, श्री शुभम व्यास, श्री हरीश अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बल्देवगढ़ में छात्राओं को किया पुरस्कृत
बल्देवगढ़ स्थित कस्तूरबा पुनर्वास छात्रावास केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर श्री पूरन लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, श्री बारेलाल नंदू चौरसिया, श्री सुंदर तिवारी, श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा, प्राचार्य श्री दीपक यादव, श्री मोतीलाल प्रजापति, श्रीमती सरोज राजा एवं श्री मुन्नालाल वंशकार सहित अन्य उपस्थित रहे।
जतारा में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
जतारा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में श्री संजय श्रीधर, श्री पवन जैन, प्राचार्य श्री एम.एल. कुशवाहा, श्री बृजेश खरे एवं श्रीमती शशि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कृत कर आवश्यक सामग्री वितरित की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि कुंडेश्वर दिव्यांग छात्रावास में विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इन योजनाओं से उनके कौशल विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध हो रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह ने कहा कि बल्देवगढ़ के छात्रावास में छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शासन की मूलभूत योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के आधार पर प्रगति कर रही हैं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh