चरपोखरी: चरपोखरी में किसानों को समय पर बीज नहीं मिलने से कृषि कर्मियों की लापरवाही उजागर
चरपोखरी में किसानों को समय पर बीज नहीं मिलने और कृषि कर्मियों की लापरवाही को लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ चिंटू बाबा भड़क उठे। गुरुवार को वे किसानों की शिकायत पर किसान भवन पहुंचे। वहां सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक न तो बीज वितरण करने वाला वेंडर मौजूद था और न ही कृषि विभाग का कोई कर्मी। यहां तक कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी कार्यालय से गायब मिले।