राजापाकर: मॉडल हाई स्कूल राजापाकर के सभागार में जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू
सोमवार को 10 बजे दिन से आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत बेरई, रामपुर रत्नाकर एवं मीरपुर पतांढ पंचायत से चयनित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया कितनी महत्वपूर्ण है इसके बारे में बताया।